उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के द्वारा रतन प्रेम डीएवी बालिका इण्टर कालिज, अलीगढ़ में संस्कृत प्रतिभा खोज के अन्तर्गत संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 98 प्रतियोगी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक मधु गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. अजीत कुमार जैन, डा. पूनम जैन, डा. देवेन्द्र सिंह, जीवन सिंह, अल्का शर्मा, मधु रानी की रही। कार्यक्रम का संचालन रेखा रानी व डॉ. प्रभा शंकर शुक्ल ने किया। जनपद गीत प्रतियोगिता में प्रथम राधा विद्यालय,रतन प्रेम डीएवी बालिका इण्टर कालिज, द्वितीय सूरज कुमार विद्यालय, ठा. मलखान सिंह इण्टर कालिज, हसौना जगमोहनपुर अलीगढ़ तृतीय आयुषी विद्यालय केन्दीय विद्यालय, अलीगढ़। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका चौरसिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूजा शर्मा, शशांक देव वार्ष्णेय,वीना सागर सिसिलिया, चंचल वार्ष्णेय, कामिनी वार्ष्णेय, गीता रानी, सपना वार्ष्णेय, डॉ. रूचि सिंह, वन्दना, शिवांगी भूषण, जयप्रकाश शर्मा, हेमन्त कुमार गुप्ता, , प्रज्ञा पाण्डेय, कल्पना प्रागेष, अर्चना सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।