महानगर अलीगढ़ के मध्य स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर पर श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गणपति बप्पा का दुग्धाभिषेक किया गया। श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक के अनुसार प्रातः 10:30 बजे श्री गणपति जी का दुग्धाभिषेक मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ,पंडित महेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधि विधान से गणपति बप्पा का अभिषेक दूध दही घी ,गंगाजल ,शहद आदि से कराया इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, श्याम कपड़े वाले, धीरेन्द्र गुप्ता फोटो, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, अमित शेखर देवेंद्र ठेकेदार, संतोष डिब्बे वाले एवं कल्पना गुप्ता, शैलेन्द्र वार्ष्णेय शैलू, लव गुप्ता , दामिनी वार्ष्णेय , योगेश वार्ष्णेय बंटी, अल्का वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता स्क्रैप, नीरू गुप्ता, अनिल सासनी , गुलाब चंद्र सुपारी वाले, कृष्ण कुमार सीटू , यतीश वार्ष्णेय , अंजू वार्ष्णेय ,मंजू वार्ष्णेय , मनोज गुप्ता लकी , रौनक वार्ष्णेय , गौरव गुप्ता एल्ड्राप ,कमल गुप्ता बाबा , अंकित वार्ष्णेय , किरन वार्ष्णेय ,गिरीश वार्ष्णेय, डॉ सुनील वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।