स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट में डीएम की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया एक घंटे श्रमदान
Spread the love

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सामूहिक स्वच्छता करके गांधी जयन्ती के पूर्व स्वच्छांजलि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा भी झाडू लगाकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन पर शहर, निकाय, ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। स्वच्छता अभियान में व्यापक जन भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट मेरा घर भी है, और पब्लिक के आने का प्रमुख स्थान भी। यहां पर हुई व्यापक साफ-सफाई का कार्य प्रभाव पूरे जनपद पर पडना स्वाभाविक है। इसी नजरिए से कलेक्ट्रेट से एक घंटा श्रमदान कार्य का शुभारंभ किया गया है। जनपद ओडीएफ प्लस प्लस की तरफ अग्रसर है। हम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 75 ग्राम पंचायतों में 5 ग्राम पंचायत का चयन अलीगढ़ से किया गया है ,जोकि अपने आप में अभूतपूर्व है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *