उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय,मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा इस वर्ष महात्मा गांधी के जयंती से सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान की कार्ययोजना को अनुमोदित करते हुये सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में और जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर जिला मुख्यालय, तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिये निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका जैन, अध्यापिकायें, छात्राऐं एवं पराविधिक स्वंय सेवकगण आभा वार्ष्णेय ,सावित्री देवी, प्रिंस कुमार,प्रमिला वर्मा, इंद्रदेव गौड़,अशोक कुमार शर्मा द्वारा भी भाग लिया गया। स्वच्छ भारत अभियान के चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनीषा पुत्री कृष्ण कुमार को प्रथम स्थान,स्थान पर खुशबू पुत्री उमेश बाबू कक्षा और तृतीय स्थान पर शालिनी पुत्री गिरीश शर्मा को उत्कृष्ट पाया गया। तीनों छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।