जाट वंशावली की ओर से तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में आजाद हिंद फौज के संस्थापक,महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अखंड भारत के प्रथम राष्ट्रपति आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजा साहब के जीवन,संघर्ष व योगदानों पर प्रकाश डालते हुए सरकार से उन्हें भारत रत्न दिए जाने, उनका इतिहास पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के प्रांगण में उनकी प्रतिमा लगवाने की भी मांग की।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर चौधरी धर्मवीर सिंह जिलाध्यक्ष,संरक्षक चौधरी उदयराज सिंह,योगेश चौधरी उपाध्यक्ष,अमित चौधरी युवा जिलाध्यक्ष,अमित चौधरी युवा जिला महासचिव, डॉ.अजय तोमर,उपमा चौधरी,राजीव चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी, श्रीपाल सिंह,उमेंद्र चौधरी,वीरेश चौधरी,शोभित चौधरी, दिनेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे