महानगर में विद्यमान पेयजल समस्या को लेकर आहुति संगठन व बजरंग बल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की।पेयजल की समस्या के लिए अब तक के सभी महापौर, सभासद और नगरनिगम के अधिकारी जिम्मेदार है। पेयजल समस्या भयावह रूप धारण करती जा रही है।भूगर्भ जल के गिरते स्तर के कारण नगरनिगम को भी पेय जल आपूर्ति के लिए अधिक संसाधन जुटाने पड़ रहे हैं।बजरंगबल संयोजक गौरव शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि महापौर समझ लें, जनता ने आपको अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए चुना है। आपको अपना दायित्व निभाना ही पड़ेगा। अलीगढ़ की जनता को आंदोलन के लिए विवश ना करें। इस दौरान डॉ. मधु आँधिवल, अशोक चौधरी, रवि राठी, रविन्द्र वार्ष्णेय, संजय सिंह, रमाकांत मौजूद रहे।