करणी सेना महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Spread the love

अलीगढ़। अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के दिशा-निर्देशन में नौरंगाबाद स्थित शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मधुरानी जादौन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगला मसानी गौशाला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता द्वारा लड्डू गोपाल को माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर ममता सिंह ने कहा कि हमें अपने सभी पर्व हर्षोल्लास और परंपराओं के साथ मनाने चाहिए। कार्यक्रम में भारती गौतम और पूजा सेंगर ने सभी बहनों का पट्टिका ओढ़ाकर एवं रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सृष्टि सेंगर, आशी गौतम और पूजा ने वो है अलबेला पर नृत्य कर मन मोह लिया। वहीं अनीता ठाकुर, मधुरानी और अनामिका ने कृष्ण भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन और समापन प्रीति गुप्ता ने सभी बहनों का आभार जताते हुए किया। इस मौके पर ज्योति, ब्रजेश्वरी देवी, रोली, मनीषा, सीमा, नीतू, गरिमा राघव, पूनम चौहान सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *