अलीगढ़। महानगर के प्राचीनतम और सिद्धपीठ अचलताल गणेश मंदिर में 24 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक भव्य गणेश चतुर्थी महोत्सव आयोजित होगा। मंदिर के महंत विनय नाथ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह मंदिर किसी समिति के अधीन नहीं है। बल्कि संतों और भक्तों के सहयोग से संचालित होता है। महोत्सव के अंतर्गत विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम 24 अगस्त प्रातः 10 बजे कलश यात्रा, 11 बजे शिव-पार्वती विवाह कथा (गणेश वंदना से सगाई तक) 25 अगस्त 11 बजे शिव-पार्वती विवाह कथा (सगाई से लग्न तक) 29 अगस्त सुबह 10 बजे संत विदाई, दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा 2 सितंबर दोपहर 3 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ 3 सितंबर शाम 7 बजे विशाल दीपदान और महाआरती 4 सितंबर शाम 5 बजे भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग, 7 बजे भजन संध्या (जीतू किशोर, संगीता अरोड़ा) 5 सितंबर माता की अर्ध चौकी 6 सितंबर सुबह 7 बजे प्रभात फेरी, 9 बजे गणेश विसर्जन यात्रा (राजघाट), 12 बजे गंगा घाट पर विसर्जन इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी महाराज, महंत विनय नाथ गुरुजी, रवि वर्मा, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय और पार्षद हरीश सैनी मौजूद रहे।