अलीगढ़। सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में होने वाले सातवें श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक चलने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिदिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान खाटू श्याम भजन संध्या, गणेश पूजा-अर्चना, धार्मिक कथाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा।आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेन्द्र उपाध्याय, काकू मंगलेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।