नौ ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए विहिप अर्धनारीश्वर शक्ति की शुभ यात्रा हुई आरंभ
Spread the love

अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद अर्धनारीश्वर शक्ति हरिगढ़ महानगर की महिलाओं ने आज भगवान शिव से विश्व कल्याण की प्रार्थना हेतु बारह ज्योतिर्लिंगों में से नौ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए शुभ यात्रा का शुभारंभ किया। विहिप अर्धनारीश्वर शक्ति हरिगढ़ की प्रमुख आरती श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस यात्रा से विश्व में प्रेम, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलेगा। नौ ज्योतिर्लिंग यात्रा से सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा। शुभारंभ अवसर पर विहिप के महानगर सत्संग प्रमुख ईशान श्रीवास्तव ने यात्रियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया और यात्रा के लिए रवाना किया। इस पावन यात्रा में अलीगढ़, हाथरस, सिकंदरपुर और हरियाणा की अर्धनारीश्वर शक्ति की महिलाएं शामिल हुईं। प्रमुख रूप से आरती श्रीवास्तव, गायत्री देवी, अनु, मनीषा, राधा, सीमा देवी आदि यात्रा में उपस्थित रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *