अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर टीम ने महानगर अध्यक्ष मानव महाजन के मार्गदर्शन एवं महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय की अगुवाई में एसपी सिटी मृगांक शेखर, सीओ सेकंड कमलेश कुमार व थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान हार्डवेयर कारोबारी के घर हुई चोरी की वारदात में पुलिस की 100 फीसदी सफलता से चोरी का सामान डायमंड हार (33.6 ग्राम) लगभग 15 लाख रुपए,चांदी के बर्तन लगभग 15 लाख रुपए, चांदी के 265 सिक्के लगभग 500 ग्राम सोना लगभग 52 लाख रुपए व नकदी 40,000 रुपए कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बरामद करने पर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश गुप्ता, महामंत्री विवेक गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, प्रशांत रेजिडेंसी, हरिओम गुप्ता, संदेश राज, आदित्य, लोकेश मधोक, गौरव पंजाबी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।