अलीगढ़। पयूषण पर्वराज दशलक्षण के छठे दिवस पर उत्तम संयम धर्म का आयोजन जैन समाज द्वारा किया गया। इस दिन मनुष्य को अपने मन, विचार और वाणी पर संयम रखने का महत्व बताया गया। जैन स्ट्रीट पालकीखाना स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर (काक्का वाला) में जैन मिलन और महिला जैन मिलन के सदस्यों ने नित्य नियम अभिषेक और सामूहिक पूजा की। सुगंध दशमी के अवसर पर सभी मंदिरों में धूप अर्पित की गई। रात्रि में शास्त्र प्रवचन और संगीतमय आरती का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहे, जिनमें वीर राजीव, अतुल जैन, संजीव जैन, रीता जैन, स्वाति जैन, प्रिया जैन सहित कई अन्य लोग शामिल थे।