अलीगढ़। दश लक्षणपर्व के सातवें दिन का पर्व उत्तम तप धर्म को समर्पित है। बुधवार को खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंदिर में श्रीजी का श्रावकों द्वारा अभिषेक, शांतिधारा और पूजन संपन्न हुआ। इसका निर्देशन जैन शास्त्री ने किया। उत्तम तप धर्म मनुष्य को यह सिखलाता है कि तप से मुक्ति के द्वार खुलते हैं और तप ही आत्मा को परमात्मा के निकट ले जाता है। राहगीरों के लिए भोजन वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें जगवीर किशोर जैन (पूर्व एमएलसी), राजीव जैन, संजय जैन और अन्य परिवारों ने भाग लिया। दोपहर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत में मुनिसुव्रतनाथ विधान आयोजित किया गया, जिसमें अंबुज जैन (प्रधानाचार्य) और प्राची जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। शाम को आरती, प्रवचन और स्वाध्याय हुआ। इस अवसर पर अरुण कुमार जैन, संजीव जैन पाटनी, मनोज जैन, प्रकाश जैन, संतोष जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन शास्त्री, पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।