अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम ने सड़क और फुटपाथ किए मुक्त
Spread the love

अलीगढ़। अलीगढ़ अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया। यह अभियान सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और अधीक्षक आरके कमल के नेतृत्व में अब्दुल करीम चौराहे से ऊपरकोट तक चला। अभियान में सड़कों और फुटपाथों पर लगे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को निगम के महाबली वाहन द्वारा हटवाया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात, स्वच्छ वातावरण और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा न करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर अभियान में सहभागी बनें। नगर निगम अधिकारी प्रशांत सिंघल ने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और जलभराव का बड़ा कारण फुटपाथों व नालों पर किए गए अवैध निर्माण हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *