अलीगढ़। अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के निर्देशन में नौरंगाबाद स्थित टीकाराम कॉलोनी में गौ रक्षक दल के अध्यक्ष सचिन राघव और सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। ममता सिंह ने कहा कि गौ सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा है, गौ रक्षक दल दिन-रात तत्पर रहते हैं। सचिन राघव ने बताया कि वे दुर्घटना में मृत गौ माता और नंदी बाबा के अंतिम संस्कार में नमक और कपड़ों का प्रयोग करते हैं। कार्यक्रम संयोजक मधुरानी जादौन ने बताया कि टीकाराम कॉलोनी की बहनों ने दान कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि पूजा सेंगर ने नोएडा से भेजी गई सामग्री का भी जिक्र किया। भारती गौतम ने गौ रक्षक दल के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में नेहा तोमर ने सभी को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिला शक्ति ने 310 किलो नमक और 45 साड़ियां सचिन राघव को सेवार्थ कार्य हेतु सौंपी। गौ रक्षक दल के अध्यक्ष सचिन राघव ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुमित चौहान, अभिषेक सारस्वत, यश शर्मा, अनिकेत शर्मा, अनुपम, नीरा, रजनी गाबा, माया, रैना, ज्योति, अर्चना, कृष्णा सिंह, सीमा, मनीषा, मुन्नी देवी, कंचन, सुधा, संजना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।