विश्व सनातन हिन्दू संघ ने आज अटल चौक स्थित एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता कर सुमित शिब्बो और दीपक दरगढ़ को ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष विकास दीक्षित पिंटू ने प्रदान किए। सुमित शिब्बो और दीपक दरगढ़ ने संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और नए पदाधिकारियों का स्वागत पुष्पमाला और पटक पहनाकर किया गया।