मथुरा रोड स्थित पूर्वोत्तर बच्चों के छात्रावास केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव 21 सितंबर सायं 5 बजे मनाया जाएगा। सेवा, शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत केशव सेवा धाम को इस वर्ष प्रमुख अतिथि आलोक कुमार सह, सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (केंद्रीय टोली पदाधिकारी) द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य सद्गुरू ऋतेश्वर महाराज आनंदम् धाम वृंदावन भी पधारेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष गुप्ता लिटिल, स्वागत अध्यक्ष मनीराम शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अमन चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पूर्वोत्तर राज्य के छात्रों द्वारा असमिया, अरूणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा भाषाओं में गीत एवं नृत्य प्रस्तुति के साथ-साथ सरस्वती वंदना एवं करांटे प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में श्यामनारायण अग्रवाल, जयप्रकाश सारस्वत, धर्मेंद्र अग्रवाल (मूर्ति वाले), मुकेश अग्रवाल (नल वाले), मुकेश वार्ष्णेय (राजदरबार), राजीव अग्रवाल (अल्फा), प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा एवं राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।