हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने दुर्गेश देवी की जिंदगी में जगाई आशा की किरण
Spread the love

हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अलीगढ़ ने दुर्गेश देवी की जिंदगी में नई आशा की किरण जगाई। संस्था ने दुर्गेश देवी के दो बच्चों, वंश और दीक्षा को पालन-पोषण में मदद की और वंश के सेरेब्रल पॉलिसी के उपचार में भी सहायता प्रदान की। एसएसडी पब्लिक स्कूल में बेटी शिवानी का प्रवेश कराया गया। पाठ्य सामग्री के साथ स्कूल की वार्षिक फीस जमा की गई। स्कूल ने भी इस मानवीय कार्य में भरपूर सहयोग दिया। साथ ही एक माह के लिए संस्था द्वारा राशन किट भी दी गई। संस्था ने सर्वे करने के बाद परिवार को पात्र पाने के बाद हर संभव मदद की और सामाजिक अभिभावक का फर्ज निभाया। दुर्गेश देवी ने संस्था का आभार व्यक्त कर कहा कियह सब आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हुआ है। इस मौके पर संस्था के सदस्य डॉक्टर डीके वर्मा, शिवम माहेश्वरी, रामु रावत, मिंकू गर्ग और संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *