अलीगढ़ की दिव्यांग संस्था मध्य प्रदेश के दिव्यांगों को करेगी जागरूक
Spread the love

दिव्यांग जनों के समाजिक अधिकार एवं जन कल्याण के लिए दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे। संघर्ष की चर्चा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु भारत के अन्य राज्यों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई राज्य के दिव्यांगों द्वारा संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह से संपर्क कर सहयोग मांगा जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के दिव्यांग टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह के साथ के घंटाघर स्थित पार्क में बैठक आयोजित कर अलीगढ़ मध्य प्रदेश के दिव्यांग जनों की दुर्दशा के विषय में जानकारी दी। दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश की विकलांग टीम को संस्था द्वारा किए कार्यों को गिनाते हुए बताया कि दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी ने स्टेशन की दयनीय स्थिति को किस तरीके से विकसित कराया। जेल में बंद दिव्यांग जनों को किस तरीके से मुक्त कराया। संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश की टीम को बताया कि दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों से प्रसन्न होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भेजकर संस्था को बधाई दी है। अलीगढ़ जनपद के जिलाधिकारियों ने संस्था के कार्यों को सराहा, मध्य प्रदेश की दिव्यांग टीम ने संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह से मध्य प्रदेश के दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु पूर्ण सहयोग मांगा संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने एमपी की टीम को पूरा सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रेमलता सिंह,रेचल सिंह, आशीष पाल,सुमित कुमार,सत्येंद्र सिंह समस्त डीपीओ उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *