श्री साई आसरा में मंदिर निर्माण कार्य हेतु और गौशाला के सुलभ संचालन हेतु संस्था के संस्थापक अशोक सक्सेना और संस्था के सभी पदाधिकारियो के द्वारा अथक प्रयासों से मंदिर निर्माण और गौशाला के लिए जो सदस्य जोड़े गए है और जो मासिक सदस्य के माध्यम से प्रत्येक माह एक सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए और गौशाला के संचालन के लिए संस्था को निरंतर दी जा रही है। जिसके कारण आज हाजीपुर चौहट्टा मथुरा रोड स्थित श्री साई मंदिर गौशाला वृद्ध आश्रम का एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ,महासचिव पवन वार्ष्णेय दवाई वाले कोषाध्यक्ष संदीप सक्सेना व् संस्था के सभी पदाधिकारी व् कार्यकारिणी सदस्य द्वारा मंदिर के निर्माण मे सभी साहयोगियों का एक प्रतीक चिन्ह देकर मंदिर प्रांगण में सम्मान दिया गया। जिनमे सहयोगी सदस्यगण है:- संजय गौड़ ,मनोज यादव, संतोष माथुर, एडवोकेट अनिरुद्ध सक्सेना, अर्जुन सक्सेना ,एडवोकेट महेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल ,कुलदीप सक्सेना, अभिलाष सौरखिया, संजीव महेश्वरी, अनिल कुमार, योगेश कुमार शर्मा एडवोकेट दिलीप कुमार सक्सेना सुनील कुमार सक्सेना अनिल कुमार राठी, सतीश चंद्र शर्मा ,अजय, आनंद सक्सेना ,गोविंद कुमार शर्मा, कारणदीप सक्सेना, सविता राठी , संजय सक्सेना, अतुल सक्सेना, सीए मनोज त्रिपाठी ,एडवोकेट नोएडा से सुनीता सक्सेना, राशि माथुर, गुड़गाव से पूजा सक्सेना, संतोष माहेश्वरी एवं सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही.