पूर्व कैबिनेट मत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने संत राजिन्दर सिंह का गुलदस्ता देकर किया स्वागत
Spread the love

सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह महाराज ने बुधवार को उतर प्रदेश के अलीगढ़ के बिलखौरा गांव में सत्संग व नामदान कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिलखौरा में विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की यह पहली यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में जिज्ञासु उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और भाजपा युवा नेता राहुल सरास्वत ने संत राजिन्दर सिंह महाराज का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग व नामदान के कार्यक्रम में सिर्फ बिलखौरा से ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के अलावा विदेशों से आए 100 भाई-बहनों ने भी भाग लिया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *