महानगर के प्राचीनतम गणेश मंदिर अचलताल पर 18 सितंबर से 28 सितंबर तक गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम किया जाएगा। गणेश मंदिर के महन्त विनय नाथ ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। और बताया कि 18 सितंबर प्रातः11 बजे शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया जायेगा। 19 सितंबर प्रातः 4 बजे गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया जायेगा। इसके बाद प्रातः 5 बजे चोला श्रंगार के बाद प्रातः 6 बजे मंगला आरती व प्रातः 7 बजे नगर भृमण के बाद प्रतिमा स्थापना किया जायेगा। सांय 4 बजे स्वर्ण श्रंगार व भव्य फूल बंगला व शाम को 7:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा। गणेश भगवान की एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन गणेश मंदिर अचलताल से किया जायेगा। गुरुवार 21 सितंबर को संत बसंत विदाई कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे किया जायेगा। भव्य फूल बंगला व छप्पन व मोदक भोग गणेश जी को अर्पण किया जायेगा। विशाल गणपति भजन संध्या सांय 6 बजे किया जायेगा। जिसमें पानीपत से आये कलाकार हरजीत दीवाना एवं काव्या सैनी भरतपुर के भजनों का भक्त आनन्द ले सकते है। 27 सितंबर को शाम 7 बजे दीपदान का कार्यक्रम व 7:30 पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा। 28 सितंबर को सुबह 7 बजे भगवान गणेश जी की प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इसके बाद श्री गणेश विसर्जन यात्रा प्रातः 9 बजे से अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर से राजघाट के लिए प्रस्थान करेगी। इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महंत विनय नाथ गुरुजी,विनय वार्ष्णेय, गोवर्धन वार्ष्णेय, रवि वर्मा, कृपा देवी, उमेश वार्ष्णेय,दिलीप सैनी, चित्रांश गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय रहे।