हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था एक परिवार की बनी मददगार
Spread the love

कांशीराम आवास सूतमील पर एक परिवार जिसका मुखिया कमल सिंह लगभग दो साल से बीमार है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है। मुखिया के बीमार होने से परिवार की आय का स्रोत एक दम से बंद हो गया है। आय का कोई अन्य साधन नहीं है। जिसकी वजह से परिवार अपनी रोज़ाना की आधारभूत ज़रूरतें भी नहीं पूरी कर पा रहा है।हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था मीडिया प्रभारी विशाल मर्चेन्ट ने बताया कि जब उनको पता चला कि कमल सिंह के घर में राशन भी नहीं है तो हमारी टीम घर पर पहुँची। घर की हालत काफी दयनीय थी। 3 बच्चे पत्नी व घर के मुखिया बिस्तर पर बीमार पड़े थे। संस्था ने तत्काल हर्षल खंन्ना के विशेष सहयोग से परिवार के लिए राशन व पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराई। जिससे परिवार के चेहरों पर एक संतोष भरी मुस्कान आई। परिवार ने संस्था का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। इस नेक कार्य मे संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार और शिवम माहेश्वरी, दीपक खन्ना आदि का सहयोग भी रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *