नगर निगम सफ़ाई कर्मचारियों के लिये लगा हेल्थ कैम्प-नगर आयुक्त ने हेल्थ कैम्प का किया शुभारंभ
Spread the love

नगर निगम जवाहर परिसर में सफ़ाई कर्मचारियों के हेल्थ के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सफ़ाई कर्मचारियों के बीपी शुगर व अन्य की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।नगर निगम की सफाई व्यवस्था से जुड़े सफाई कर्मचारियों के हेल्थ चेकअप के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन जवाहर भवन में किया गया। जहां बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तो वही नगर आयुक्त ने भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और कर्मचारियों को नियमित अपने हेल्थ की जांच कराई जाने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी नगर निगम परिवार का हिस्सा हैं।जिस तरह वह अपनी स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर दिन रात कार्य करते हैं तो हमारा भी दायित्व बनता हैं कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए।शहर के विकास और स्वच्छता कार्य में जिस तरह से निगम के कर्मचारी अपनी भूमिका को निभा रहे हैं। वह सराहनीय है।शहर हित में विशेष सहयोग कर्मचारियों का मिलता है।हेल्थ कैंप में कई अधिकारी कर्मचारी और विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों ने जांच कराई और डॉक्टरों की टीम ने सही जांच करते हुए दवाई दी तथा अन्य स्वास्थ्य में सुधार के लिए दवाइयां भी लिखी।नगर आयुक्त ने कहा इस प्रकार के कैंप लगातार नगर निगम द्वारा लगाए जाते रहेंगे। जिससे ना केवल कर्मचारियों को लाभ होगा। बल्कि उनके परिवारों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।केम्प में डॉ मुजाहित परवेज डॉ अवनीश उपाध्याय डॉ कुसुम लता डॉ इब्राहिम के द्वारा बुके देकर स्वागत किया। हेल्थ केम्प का आयोजन नगर निगम यूनियन अध्यक्ष संजय सक्सेना व संस्था के चीफ टीकम सिंह सूर्यवंशी के द्वारा सम्पन्न हुआl कैम्प मे 122 लोगो ने चेकअप का लाभ लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *