होलाष्टक 17 मार्च से 24 मार्च तक:पं. हृदय रंजन शर्मा
Spread the love

वर्ष 2024 में होलाष्टक रविवार 17 मार्च से लगेगा, और यह रविवार 24 मार्च 2024 होलिका दहन तक रहेगा। पंडित ह्रदय रंजन ने बताया कि यह 8 दिनों का होता है, तथा इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। होलाष्टक से तात्पर्य है कि होली के 8 दिन पूर्व से है अर्थात धुलंडी से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। इन दिनों शुभ कार्य करने की मनाही होती हैं। हिन्दू धर्मो के 16 संस्कारों को न करने की सलाह दी जाती है। इस प्रकार प्रत्येक कार्य की दृष्टि से उसके शुभ समय का निर्धारण किया गया है। जैसे गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन, विद्यारम्भ, गृह प्रवेश व निर्माण, गृह शान्ति, हवन यज्ञ कर्म, स्नान, तेल मर्दन आदि कार्यों का सही और उपयुक्त समय निश्चित किया गया है। इस प्रकार होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलाष्टक दोष माना जाता है, जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण, आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *