विक्रमी संवत के माह भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन गोगा नवमी मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार 8 सितंबर दिन शुक्रवार को पड़ेगा। गोगा राजस्थान के लोक देवता हैं,पंजाब, हरियाणा समेत हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी इस पर्व को बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। गोगा नवमी इसलिए भी खास इसलिए भी है क्योंकि इसे हिन्दू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोग मानते हैं। जाहरवीर गोगा नवमी के दिन नागों की पूजा करते हैं मान्यता है कि गोगा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती है। गोगा देवता को सांपों का देवता भी माना जाता है। गोगा देवता की पूजा श्रावण मास की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन से आरंभ हो जाती है। यह पूजा-पाठ नौ दिनों तक चलता है। इसलिए इसे गोगा नवमी कहा जाता है।