महात्मा गांधी की 154वीं जन्मदिवस व लाल बहादुर शास्त्री का 119वां जन्मदिन करणी सेना द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय स्थित महात्मा गांधी व शास्त्री प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस मौके पर करणी सेना के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा की गई। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री लोकेश कुमार वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष विकास दीक्षित,जिला सह महामंत्री सुमित गुप्ता, कोल विधानसभा प्रभारी राजेश वशिष्ट मुख्य सलाहकार केएम जोहरी, निवर्तमान कोल विधानसभा अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल,संजय पाराशर, डॉक्टर केबी दुबे, पीपी,राघव, नितिन चौधरी (युवा ज़िलाध्यक्ष ),यशपाल सिंह चौधरी, एवम नीरज शर्मा उपस्थित रहे।