Spread the love

शहर के विभिन्न स्थानों पर विकसित किए वेंडिंग जोन में अब दुकान सजनी शुरू हो गई हैं। इसको लेकर नगर निगम के जवाहर भवन कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेयर प्रशांत सिघल व नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त से वेंडिंग जोन के आवेदकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कुल 16 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसे पाकर आवेदकों के चेहरे खिल गए। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश में सबसे पहले अलीगढ़ नगर निगम ने वेंडरों को व्यवस्थित किया है। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयास से नगर निगम ने वेंडिंग जोन का निर्माण कर वेंडर्स को व्यवस्थित किया। यह सबका साथ-सबका विकास का संदेश है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम द्वारा वेंडिंग ज़ोन का निर्माण और वेंडिंग जोन में व्यवस्थित वेंडर्स को स्थान आवंटन कर स्थाई रोज़गार उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया शहर में कुल 30 वेंडिंग जोन में से लाटरी सिस्टम के द्वारा 28 वेंडिंग जोन में 582 वेंडर्स को स्थान आवंटित किया गया था। इसमें 106 लोगों को आवंटन पत्र दे दिया गया।बआदर्श आचार संहिता के हटने के बाद प्रमाण पत्र दिया गए है। सीटीओ अशोक सिंह ने बताया कि सभी वेंडर्स को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेंडिंग शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। सभी स्थानों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *