भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत शाखा स्तरीय स्थानीय विश्व भारती पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय,प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, अध्यक्ष ज्योति मित्तल, सचिव माधवी अग्रवाल, राष्ट्रीय समूह गान चेयरपर्सन सुनीता वार्ष्णेय,शाखा समूह गान प्रभारी अलका गर्ग ,कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, महिला संयोजिका अर्चना कुलश्रेष्ठ द्वारा मां सरस्वती, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। निर्णायक मीनाक्षी नागपाल द्वारा वंदे मातरम् गायन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के अंतर्गत चेतना के स्वर पुस्तिका से चयनित हिंदी व संस्कृति समूह गान प्रतियोगिता की प्रस्तुति की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मीनाक्षी नागपाल और चंदन चटर्जी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार झेलम टीम( विश्व भारती पब्लिक स्कूल) द्वितीय पुरस्कार जमुना टीम (उदय सिंह जैन स्कूल) तृतीय पुरस्कार सरस्वती टीम (साधु आश्रम स्कूल हरदुआगंज) और सांत्वना पुरस्कार गंगा टीम (चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज)को दिया गया। विजेता टीम को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सभी स्कूलों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुधा सिंगल अर्चना कुलश्रेष्ठ,शशि शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।