राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय अलीगढ, बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत सुभाष चन्द्रा की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में मंगलवार को समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण के साथ एक आवश्यक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान दिनेश कुमार नागर पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संदीप सी.जे.एम., शिवम कुमार लधुवाद न्यायाधीश, सुश्री नैन्सी धुन्ना सिविल जज(सी.डि.), रहीस अहमद पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय, गन्दर्भ पटेल सिविल जज(जू.डि.) कोल, सौरभ मण्डलोई अपर सिविल जज कोर्ट सं. 02, नितिन कुमार राठी ए.सी.जे.एम., शिवांक सिंह ए.सी.जे.एम, यशपाल वर्मा ए.सी.जे.एम, यशवंत सिंह अपर सिविल जज, वकील सिविल जज(सी.डि.)/एफटीसी, रजत सिंह यादव, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष सिंह, सुश्री अल्का सिंह, रामकिशन शर्मा उपस्थित रहे।