नवागत सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साईं मार्शल आर्ट अकादमी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुछ महान खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें रिशांक अग्रवाल जिन्होंने रजत पदक, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्वान की डो लखनऊ विश्वविद्यालय एवं कांस्य पदक, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्राप्त किया हैं। NS3 संस्था के अध्यक्ष हर्ष पाराशर एवं सचिव डॉ. नरेश आर्य, भुवनेश शर्मा द्वारा साथ ही साथ कई माननीय व्यक्तियों द्वारा सम्मान समारोह को गति दी जाएगी। हर्ष पाराशर ने बताया की खिलाड़ी ही हमारे देश की पहचान है और उनका सम्मान करना गर्व की बात हैं।