रामघाट रोड स्थित निजी होटल में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष मास्टरओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंड़ल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा के निर्देशन पर प्रदेश युवा चैयरमैन मानव महाजन एव महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश की संस्तुति पर दीपक वार्ष्णेय को पुनः युवा महानगर अध्यक्ष एव राज सक्सेना को मुख्य संयोजक बनाया गया। नवनियुक्त युवा महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय ने कहा कि 20 अक्टूबर तक युवा महानगर इकाई का विस्तार किया। मुख्य संयोजक राज सक्सेना ने कहा कि बहुत जल्द युवा इकाई का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि जो बिजली के बिल कामर्शियल और घरेलू उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं, उनमें काफी गलतियां हैं। किसी के बिल ज्यादा आ रहे। बिजली विभाग 24 घंटे बिजली आपूर्ति का झूठा वादा करता आ रहा है, दिन व रात मिलाकर पांच से छह घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। इस प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश,प्रदेश मंत्री विजय गुप्ता ,मुख्य संयोजक राज सक्सेना,युवा महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय ,आशीष राजा,कुश वार्ष्णेय,अभिषेक जिंदल, शैलेन्द्र अग्रवाल,शिव कुमार सिंघल,यासीन खान,सागर गुप्ता,नवरतन ,शिव स्वरूप, मुकेश स्टील,विनोद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।