उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र अलीगढ़ की आवश्यक एक प्रेसवार्ता का आयोजन शहर के निजी अपार्टमेंट अचल रोड प्रांगण में किया गया। जिसमें प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी की संस्तुति पर नौरंगाबाद व्यापार मंडल का अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं महामंत्री शिशुपाल सिंह तथा अचल रोड व्यापार मंडल का अध्यक्ष नीरज यादव एवं महामंत्री धर्मेंद्र वर्मा को मनोनीत किया। इसके अतिरिक्त युवा अलीगढ़ मंडल का उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त महामंत्री नितिन गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष राजेश गर्ग की घोषणा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि सरकारी विभागों में पनपता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में अपनी जड़े मजबूत कर रहा है लगभग हर विभाग भ्रष्टाचार के कारण सवसे ज्यादा दोहन व्यापारी वर्ग का हो रहा है इसे रोकने के लिए हम सभी को व्यापार मंडल के बैनर तले मजबूती के साथ एकजुट होना पड़ेगा। महिला प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने कहा कि महिला व्यापारी भी बढ़कर व्यापार मंडल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें जिससे हमारा किसी भी तरह से शोषण न हो सकें हम सभी एकजुट रहकर ही सरकारी उत्पीड़न से बच सकतें हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, जिला महामंत्री शिवकुमार पाठक, संजीव कुमार अग्रवाल, अरुन गोयल, अनिल वसंल,उमेश गौड़, पवन वाष्र्णेय, गिरीश वाष्णेय, गोपाल वाष्णेय, शैलेंद्र सक्सेना, राजकुमार आदि भारी तादाद में व्यापारी उपस्थित थे।