उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की किसी भी समस्या एवं पूर्व प्रेषित मांग पत्र पर प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर कोई भी सकारात्मक निर्णय न लिए जाने से आक्रोशित महासंघ अलीगढ़ नगर निगम में उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रान्तीय अधिवेशन शुक्रवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में होगा। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि अधिवेशन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल व विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अमित आसेरी द्वारा किया जाएगा। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्रा,कार्यवाहक अध्यक्ष रमा कांत मिश्र,महामंत्री राकेश अग्निहोत्री द्वारा अध्यक्षता की जाएगी।प्रदेश के सभी नगर निगमो के प्रतिनिधियों के साथ साथ महासंघ से सम्बद्ध नगरपालिका,नगरपंचायत एवं जलकल,जलसंस्थानों से लगभग 400 पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हो रहे है। महासंघ मुख्यालय से गुरुवार प्रदेश की सभी ईकाइयों के साथियों व अलीगढ़ इकाई के साथियों से कार्यसमिति की होने वाली बैठक की समीक्षा की गयीं, जिसमें साथियों द्वारा प्रदेश सरकार व शासन के मध्य वर्ष 2017 से जिन समस्याओं को लेकर महासंघ ने सैकडों धरना,प्रदर्शन,ज्ञापन पत्राचार व समय समय पर नगर विकास विभाग द्वारा की गयीं बैठक,सहमति आदि के बाद आज 6 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी एक भी 13 सूत्रीय मांग पत्र के बिन्दुओं का समाधान न हो सका,जिससे प्रदेश के लाखों निकाय कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।निकाय कर्मचारियों की अकेन्द्रीयत सेवा नियमावली न बनाया जाना,प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार वर्ष 2001 तक कार्यरत दैनिक वेतन,संविदा कर्मचारियों को जारी शासनादेश वर्ष 2016 के बाद भी केवल प्रदेश के निकाय कर्मचारियों का विनियमतीकरण न किया जाना,सैकड़ों पद सेवानिवृत्त के बाद रिक्त होने पर भी नियमित नियुक्ति व पदोन्नति न किया जाना,छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के बाद भी आज तक किसी कैडर की वेतन विसंगति दूर न किया जाना,जिससे कर्मचारियों को सातवां वेतनमान लागू होने का पूरा लाभ नही मिल पा रहा। लिपिक,राजस्व,लेखा,कम्प्यूटर,चालक पदों का पुनर्गठन न होने से राज्य सरकार के इन पद धारकों को कोई लाभ नहीं मिल रहा,निकाय कर्मचारियों को कैशलैस इलाज की कोई व्यवस्था न किया जाना,निकाय कर्मचारियों को समय से वेतन,भत्ते, पेशंन, आदि नहीं मिल पा रही। प्रदेश की निकायों मे सफाई सहित अन्य सभी सम्वर्गो में लाखों आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को जीने लायक वेतन,सेवा सुरक्षा सहित स्थायीकरण आदि इन्हीं विषयों पर अलीगढ़ नगर निगम ईकाई में कल होने वाली कार्यसमिति की बैठक महासंघ निर्णायक फैसला लेगा।