युवा कांग्रेस ने किया फेलोशिप कार्यक्रम का प्रदेशीय शुभारंभ
Spread the love

लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा कांग्रेस द्वारा फेलोशिप कार्यक्रम का प्रदेशीय शुभारंभ किया गया। जिसमें पश्चिमी युवा कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान एवं पूर्वी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडे द्वारा पत्रकारों को संबोधित करतें हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में तीन महीना लगातार युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिले के अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जो भारत जोड़ो यात्रा जिला स्तर पर चलाई जाएगी। स्पीक अप फॉर भारत जोड़ो, खेल प्रतियोगिता ,रक्तदान शिविर जैसे आयोजनों को भी किया जाएगा।जिससे कि पूरे प्रदेश भर में राहुल गांधी द्वारा चलाए गए मोहब्बत की दुकान के तहत जनता से संवाद कर पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य युवा कांग्रेस करेगी। जिसमें युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, लखनऊ अध्यक्ष दीपक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *