तृतीय चरण के मतदान दिनांक 7.05.2024 को होना सुनिश्चित
Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत तृतीय चरण के मतदान दिनांक 7.05.2024 को संपन्न कराया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें जनपद में अब तृतीय चरण के मतदान दिनांक 7.05.2024 को होना सुनिश्चित हैं। जिसमें दिनांक 5.05.2024 को और दिनांक 6.05.2024 को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी जीटी रोड से रवाना होगी। जिसमें सिविल डिफेंस/ नागरिक सुरक्षा कोर के समस्त सैक्टर वार्डेन एवं स्वयंसेवक जवानों की ड्यूटी ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था की दृष्टि से (उप जिला निर्वाचन अधिकारी) अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट महोदय के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ सी. पी. सिंह एवं उप प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में दिनांक 5.05.2024 को समय मध्यान 4:00 बजे से समाप्ति तक तथा दिनांक 6.04.2024 को समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से समाप्ति तक तथा दिनांक 7.05.2024 को शाम 6:00 बजे से समाप्ति तक धनीपुर मंडी पर पार्किंग व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था की दृष्टि से लगाई गई है। जिसमें समस्त जवानों की उपस्थिति अनिवार्य है महिला सैक्टर वार्डेन जवानों की ड्यूटी अनिवार्य नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *