विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर मार्ग में नवीन प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। यशवीर सिंह को प्रधानाचार्य पद का दायित्व विद्यालय के प्रबंधक डॉ राजीव अग्रवाल व पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने ग्रहण कराया। प्रबंधक डॉ राजीव अग्रवाल ने यशवीर सिंह के बारे में बताया कि वह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर गाजियाबाद तथा पूरनपुर पीलीभीत के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे, वर्तमान में विद्या भारती द्वारा इन्हें सरस्वती विद्या मंदिर खैर मार्ग अलीगढ़ में स्थानांतरित किया गया है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने विद्यालय में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सतत परिश्रम व निरंतर अभ्यास के द्वारा ही सफलता प्राप्त की जा सकती है, छात्र के हित में ही विद्यालय का हित निहित है। विद्यालय की अध्यक्षा डॉक्टर उमेश कुमारी, प्रबंध समिति तथा सभी विद्यालय परिवार ने नवीन प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं प्रेषित की।