Spread the love

आज भारतीय जनता पार्टी ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडारोहण किया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता के विषय को लेकर बढ़ी थी और आज भी अपने कार्य पर अडिग है। स्थापना दिवस के मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता चौधरी मनवीर सिंह आज पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के पुराने दिनों के बारे में बताया। स्थापना दिवस पर ज़िला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने संचालन किया। इस मौक़े पर लोकसभा संयोजक ठाकुर गोपाल सिंह, ठा शल्यराज सिंह, ठाकुर हरेन्द्र सिंह, अवध सिंह बघेल, गौरव शर्मा, पीयूष दत्त शर्मा, संजय चौधरी, जितेन्द्र गोविल, सुशील गुप्ता, विष्णु शर्मा, पवन भीलवाड़ा, आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *