Spread the love

 

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के द्वारा एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर में सोनिया गांधी व अशोका में बिंदुसार की मां का रोल प्ले करने वाली अदाकारा सुजेन बर्नेट जोकि जर्मनी से हैं। उनका विद्यालय में हार्दिक स्वागत किया गया। इस पर सुजेन ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय अखिल मिश्रा एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने थ्री इडियट में भी अहम भूमिका निभाई थी। उसके अलावा भोपाल ए प्रेयर फोर रेन, हजारों ख्वाइशें ऐसी, गांधी माई फादर, दो दिल बंधे एक डोरी से, प्रधानमंत्री आदि में भी काम किया है। सुजेन एक बहुत ही सरल हृदय वाली महिला हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वहां के लोगों की सरलता की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जर्मनी के लोग अच्छी इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं और भारत में अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाएं बहुत अच्छे से बोली जाती हैं। उन्होंने सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी भाषा और संस्कृति के साथ जुड़ कर बेहतर भविष्य बना सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *