Spread the love

श्री अग्रवाल परिषद, मातृशक्ति ने खेल उत्सव के रूप में बड़े धूमधाम से एवं रंग बिरंगी परिधान पहनकर नववर्ष का आयोजन निजी फार्म हाउस पर किया। अध्यक्ष, सीमा जैन,ने सब का स्वागत किया तथा सचिव नीरजा ने बहुत मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं कराई। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। जिसमें सम्मानित सदस्य तथा पदाधिकारी थे। गीतिका , संस्थापिका ज्योति मित्तल व गुनिका सिंहल, अध्यक्ष सीमा जैन , पूर्व अध्यक्ष तूलिका अग्रवाल सचिव नीरजा जैन ,कोषाध्यक्ष रुचि अग्रवाल ,आभा गर्ग ,कमलेश, विनीता। एक ग्रुप अग्रसेन रेड तथा दूसरा ग्रुप अग्रसेन येलो दोनों ग्रुपों के बीच बढ़चढ़ कर खेल हुए। टी 20 की तर्ज पर क्रिकेट मैच भी हुआ जिसमें जिसमें येलो ग्रुप विजय रहा। ट्रेजर हंट में रेड ग्रुप विजय रहा। 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के बारे में सूचित कर सबको दीपक एवं बाती दी गई। इस मौके पर मातृशक्ति के 72 सदस्य मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *